🚩 वैष्णव संघ 2026

प्रतिभागी दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण सूचना

अयोध्या महाधिवेशन 2026 हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश

सभी प्रतिभागियों हेतु महत्वपूर्ण सूचना

कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु आवश्यक निर्देश

प्रिय प्रतिभागियों

आप सभी का अयोध्या महाधिवेशन 2026 में हार्दिक स्वागत है। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु कृपया निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं उनका पालन करें।

सभी प्रतिभागियों / आगंतुकों को पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। 5 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी बच्चों का पंजीकरण अनिवार्य होगा।

1. कार्यक्रम प्रक्रिया

  • ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण करें।
  • पंजीकरण के बाद प्राप्त प्रतिभागिता प्रपत्र (PDF) डाउनलोड कर उसकी प्रिंटेड हार्ड कॉपी साथ लेकर आएं।
  • प्रत्येक प्रतिभागी अपने आधार कार्ड की 2 फोटो कॉपी साथ लेकर आएं।
  • अयोध्या पहुँचने के बाद सबसे पहले विश्व हिंदू परिषद यात्री निवास राम की पैड़ी मार्ग, सरयू घाट के निकट, अयोध्या धाम, उत्तर प्रदेश - 224123 स्थित पंजीकरण केंद्र पर रिपोर्ट करें।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद आपको:
    प्रतिभागी पहचान पत्र, भोजन कूपन एवं चाय कूपन प्रदान किए जाएंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद उपलब्धता के अनुसार कमरे आवंटित किए जाएंगे।
  • कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी पहचान पत्र/बैज पहनना अनिवार्य होगा।

2. आवश्यक दस्तावेज़

  • प्रत्येक प्रतिभागी अपने साथ आधार कार्ड की 2 फोटो कॉपी (हार्ड कॉपी) अवश्य लेकर आएं।
  • पंजीकरण के बाद प्राप्त प्रतिभागिता प्रपत्र (Participation Form PDF) की प्रिंटेड हार्ड कॉपी साथ लेकर आएं।
  • आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन हेतु मूल आधार कार्ड भी साथ रखें।

3. आवास व्यवस्था

  • कमरों का आवंटन केवल पंजीकरण एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद किया जाएगा।
  • आवास व्यवस्था उपलब्धता के अनुसार पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रदान की जाएगी।
  • बेड की उप्लब्धता के अनुसार व्यक्तियों को ठहराया जाएगा।
  • एकल प्रतिभागी के लिए अलग कमरा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
  • सभी व्यक्तियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। जिन व्यक्तियों ने पूर्व में पंजीकरण नहीं कराया है , उन्हें पंजीकरण कराने के पश्चात ही ठहरने की सुविधा प्रदान की जा सकेगी। ठहरने की व्यवस्था रूम की उपलब्धता एंव बेड की संख्या के अनुसार की जाएगी। यदि रूम उपलब्ध नहीं होते है , तो संबंधित व्यक्ति को अपने ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। भोजन की व्यवस्था सभी पंजीकृत व्यक्तियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

4. कमरे संबंधी निर्देश

  • कमरे की चाबी अथवा एक्सेस कार्ड की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिभागी की होगी।
  • चाबी अथवा एक्सेस कार्ड खो जाने पर होटल के नियमों के अनुसार शुल्क देना होगा।
  • कृपया अपने सामान की सुरक्षा हेतु एक अलग ताला एवं चाबी साथ लेकर आएं।

5. व्यक्तिगत सामान एवं आवश्यक सामग्री

  • कृपया महंगे आभूषण, कीमती वस्तुएं एवं अधिक नकदी साथ लेकर न आएं।
  • किसी भी प्रकार की चोरी, गुम होने या क्षति के लिए आयोजक जिम्मेदार नहीं होंगे।
  • सर्द मौसम के अनुसार पर्याप्त गर्म कपड़े साथ लेकर आएं।
  • साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, शैम्पू, तौलिया एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री साथ रखें।
  • नियमित उपयोग की आवश्यक दवाइयां साथ लेकर आएं।

6. सुरक्षा एवं अनुशासन

इस कार्यक्रम की सुरक्षा एवं सफलता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कृपया आयोजकों एवं प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें, अनुशासन बनाए रखें तथा सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं सुविधा में अपना सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी पहचान पत्र/बैज हमेशा अपने साथ रखना एवं पहनना अनिवार्य होगा।

7. यात्रा संबंधी जानकारी

अयोध्या धाम सड़क, रेल, बस एवं हवाई मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
सभी प्रतिभागियों को अयोध्या पहुँचने के बाद सबसे पहले विश्व हिंदू परिषद यात्री निवास राम की पैड़ी मार्ग, सरयू घाट के निकट, अयोध्या धाम, उत्तर प्रदेश - 224123 स्थित पंजीकरण केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

पंजीकरण एवं दस्तावेज सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही आवास व्यवस्था की जाएगी।

8. सूचना एवं संचार

  • आधिकारिक व्हाट्सएप समूह पर नियमित रूप से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को देखते रहें।
  • कार्यक्रम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी केवल आधिकारिक संपर्क माध्यम से ही भेजी जाएगी।
  • किसी भी अज्ञात कॉल अथवा संदेश पर विश्वास न करें तथा धोखाधड़ी से सावधान रहें।
  • किसी भी जानकारी के लिए केवल आयोजन समिति द्वारा दिए गए संपर्क नंबरों का ही उपयोग करें।

9. सुरक्षा एवं अनुशासन

इस कार्यक्रम की सुरक्षा एवं सफलता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कृपया आयोजकों एवं प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें, अनुशासन बनाए रखें तथा सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं सुविधा में अपना सहयोग प्रदान करें।

10. सुझाव एवं प्रतिक्रिया

आपके सुझाव एवं प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम से संबंधित अपने सुझाव एवं प्रतिक्रिया आधिकारिक ईमेल पते पर भेज सकते हैं।
ईमेल: info@vaishnavsanghmumbai.org
आपके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद।
आपकी अयोध्या यात्रा मंगलमय हो एवं अयोध्या धाम में आपका प्रवास सुखद एवं आध्यात्मिक अनुभवों से परिपूर्ण रहे।