🚩 वैष्णव संघ 2026

प्रतिनिधियों हेतु निर्देश एवं सामान्य जानकारी

अयोध्या महाधिवेशन 2026 में सम्मिलित होने वाले प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रतिनिधियों हेतु महत्वपूर्ण निर्देश

अयोध्या धाम में महाधिवेशन के सुचारु, सुरक्षित एवं आध्यात्मिक वातावरण हेतु कृपया निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करें।

पहचान पत्र आवश्यक

सभी प्रतिनिधि सुरक्षा जांच एवं पंजीकरण प्रक्रिया हेतु अपना मूल आधार कार्ड अथवा वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।

पारंपरिक धार्मिक वेशभूषा

मंदिर एवं अधिवेशन मंडप के सभी सत्रों में पारंपरिक एवं मर्यादित धार्मिक वेशभूषा धारण करने का अनुरोध है।

पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण

आवास एवं भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रतिनिधि पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य पूर्ण करें एवं पंजीकरण विवरण साथ रखें।

अनुशासन एवं सुरक्षा निर्देश

सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि संघ की आयोजन समिति एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अयोध्या धाम की पवित्रता एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रतिनिधियों के सामान्य प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर

अयोध्या महाधिवेशन 2026 का आयोजन 19 से 21 दिसंबर 2026 तक अयोध्या धाम, उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।

पंजीकृत प्रतिनिधियों के लिए अयोध्या धाम में निर्धारित धर्मशालाओं, यात्री निवास एवं अन्य आवास स्थलों पर रहने की व्यवस्था की जाएगी। आवास संबंधी जानकारी पंजीकरण के पश्चात उपलब्ध कराई जाएगी।

हाँ, सभी पंजीकृत प्रतिनिधियों के लिए शुद्ध सात्विक वैष्णव महाप्रसाद (प्रातःकालीन नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि भोजन) की व्यवस्था की जाएगी।

सामान्य प्रतिनिधि पंजीकरण हेतु प्रति सदस्य ₹100/- का शुल्क निर्धारित है। संघ की सेवा गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग हेतु इच्छुक श्रद्धालु अपनी इच्छा एवं सामर्थ्य के अनुसार अतिरिक्त स्वैच्छिक सेवा योगदान भी दे सकते हैं।

हाँ। अधिवेशन पोर्टल पर Registration पूरा करने के बाद इच्छुक सदस्य विवाह परिचय निर्देशिका में अपना परिचय Enlist कर सकते हैं। यह निर्देशिका केवल परिचयों के प्रकाशन के उद्देश्य से है।

महत्वपूर्ण disclaimer
नोट: विवाह परिचय निर्देशिका केवल परिचय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रकाशित की जाएगी। किसी भी वैवाहिक संबंध की पुष्टि, मध्यस्थता अथवा जिम्मेदारी अधिवेशन समिति की नहीं होगी।